शाम में हादसा, रात तक जाम...ग्रामीण चिकित्सक की मौत के बाद 8 घंटे थमी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वार्ता के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और अन्य.

मनोहरपुर में हाइवा की चपेट में आने से चिकित्सक की मौत के बाद ग्रामीणों ने 8 घंटे तक सड़क जाम किया. प्रशासन के साथ समझौते के बाद जाम को हटा लिया गया है.

विज्ञापन

मनोहरपुर | मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर चौक पर शनिवार शाम हाइवा की चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक प्रहलाद महतो की मौत के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया. मुआवजे की मांग पर परिजनों और ग्रामीणों ने मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग को जाम कर दिया. हादसे के बाद करीब आठ घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. देर रात प्रशासन की मौजूदगी में ठेका कंपनी और परिजनों के बीच लिखित समझौता होने के बाद रात करीब दो बजे जाम हटाया गया.

हादसे के बाद सड़क पर थम गयी रफ्तार

शनिवार शाम करीब 6 बजे हुए हादसे में प्रहलाद महतो की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. देखते ही देखते मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद शाम करीब 7 बजे डीएसपी डेविड ए डोडराय, बीडीओ शक्ति कुंज और थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ लगातार बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया.

रात तक चली बातचीत, फिर हुआ लिखित समझौता

देर रात प्रशासन की मौजूदगी में ठेका कंपनी के प्रतिनिधि गोल्डी सिंह और मृतक के परिजनों के बीच लिखित समझौता हुआ. समझौते के तहत कंपनी प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को 2.5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ हर संभव सहयोग का लिखित आश्वासन दिया. वहीं, प्रशासन की ओर से परिवार को अन्य सरकारी लाभ दिलाने की बात कही गयी.

रात 2 बजे हटा जाम, फिर शुरू हुई कानूनी कार्रवाई

समझौते के बाद रात करीब 2 बजे ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की. जिस हाइवा की चपेट में आने से प्रहलाद महतो की मौत हुई, उसे जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
राधेश सिंह

लेखक के बारे में

By राधेश सिंह

राधेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनके पास 21 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है. इन्हें नक्सलवाद, क्राइम, हेल्थ, एजुकेशन के क्षेत्र में रिर्पोटिंग में महारत हासिल हैं. डिजिटल जर्नलिज्म के क्षेत्र में इन्हें 3 वर्षें का अनुभव है. वर्तमान में प्रभात खबर में मनोहरपुर से रिपोर्टिंग करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola