घर में सो रहे थे पति-पत्नी तभी गिर गई कच्चे मकान की दीवार

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती पति.

मझगांव के बेताझुरी गांव में मूसलाधार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

मझगांव | मझगांव की सोनापोस पंचायत के ग्राम बेताझुरी में शनिवार सुबह 5 बजे क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिर गया. जिस वक्त दीवार गिरा पति-पत्नी घर में ही सो रहे थे. दीवार गिरने से दंपती घायल हो गए. बेताझुरी निवासी विद्याधर चातार (32) व उनकी पत्नी रोइबारी चातार (28) अपने कच्चे मकान में सोए हुए थे. क्षेत्र में लगातार कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके कारण कच्चे मकान के पास पानी जल जमाव से घर का कच्चा दीवार पूरी तरह से भीग गया था. शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे दीवार धंस गया और घर के अंदर सो रहे पति पत्नी के ऊपर जा गीरा. दोनों के ऊपर दीवार गिरने से दोनों पति-पत्नी काफी देर तक मलबे में दबे हुए थे.

लोगों ने मलबे में दबे पति-पत्नी को निकाला

घर गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने घर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद दीवार का मिट्टी हटाए और दीवार में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाले. मलबे में दबने से महिला रोईबारी चातार गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें सर में, आंख के नीचे, अन्य कई जगहों पर चोट आई है. विद्याधर को अंदरूनी चोट लगने के कारण हालत गंभीर थी. दोनों पति पत्नी को परिजनों ने मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. उपस्थित डॉक्टर सनातन चातार ने दोनों पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूरी कर जीवन यापन चला रहे थे. भारी बारिश में घर गिरने से अब उन लोगों के पास रहने का कोई जगह नहीं है.


विज्ञापन
Md Wasiuddin

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola