नदी में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत, परिजनों में शोक

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन

मयूरभंज जिले के जेबासाही गांव में शुक्रवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. खेलते समय नदी में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है.

विज्ञापन

जैंतगढ़. मयूरभंज जिले के घागरबेड़ा थाना इलाके के जेबासाही गांव में शुक्रवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. गांव के जेबा मुंडा के 3 साल के बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार जेबा मुंडा का घर नदी किनारे स्थित है. शाम के साढ़े पांच बजे बचा खेलता हुआ नदी किनारे पहुंच गया. बारिश होने के कारण घाट में काफी फिसलन था. तीन वर्षीय बच्चा फिसलता हुआ नदी में समा गया. उस समय खेती के काम से लौटे कुछ ग्रामीण भी घाट पर हाथ पैर धोने या स्नान करने पहुंचे. उन्होंने बच्चे को पानी में डूबता देखा,इसकी खबर उसके पिता जेबा मुंडा को दी गयी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को बाहर निकाला और उसे लेकर चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही गागर बेड़ा थाना से पुलिस की टीम चंपुआ अस्पताल पहुंची. घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की करवाई शुरू कर दी. परिजन बच्चे की उम्र काफी कम होने के कारण पोस्ट मार्टम करने से मना कर रहे थे. काफी समय तक विवाद चलता रहा. फिर पुलिस और डॉक्टरों के जाने के बाद देर रात पोस्ट मार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola