Chaibasa News : खूंटपानी को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Published by : AKASH Updated At : 22 Sep 2025 12:13 AM

विज्ञापन

चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला उत्सव का समापन हो गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला उत्सव का समापन हो गया. कार्यक्रम में जिले के आठ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने भाग लिया. इस उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग, स्वर पाठ, जनजातीय कहानी, वाद-विवाद, क्विज, सोलो सॉन्ग, पारंपरिक स्टोरी टेलिंग, शास्त्रीय एवं अर्ध-शास्त्रीय गायन, देशभक्ति समूह गीत, क्षेत्रीय गीत और समूह नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया. इस वर्ष का ओवरऑल चैंपियन का खिताब एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी, खूंटपानी को मिला.

विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

समापन समारोह के मुख्य अतिथि, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेंब्रम ने कहा कि उद्भव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं. यह मंच छात्रों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर देता है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करते समय रुकना नहीं है, समस्याएं आएं तो भी निरंतर आगे बढ़ते रहना है. आसरा संस्था के संस्थापक शिवकर पूरती ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं.

निर्णायक मंडली और आयोजन समिति

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडली में देवराज दूबे, रेशमी पॉल, स्निग्धा डे, संजय कुमार कर्मकार, देवेंद्र मिश्रा, साकिब सलीम, देवानंद तिवारी आदि शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आसरा संस्था के अध्यक्ष सुधीर कुमार गोप, सचिव सरोज पूरती, कोषाध्यक्ष दीपिका, शिक्षा अधिकारी भागीरथी गोप, सुनीता पाड़ेया, गीतांजलि पान, रंजीत कुमार गोप, शशिभूषण मल्लिक, मनीषा हेंब्रम, शीतल, रमेश हेंब्रम, राजू हेंब्रम, सुजाता महतो, मालिन जोंको, ओम प्रकाश महतो, लक्ष्मीकांत सहित कई अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola