Chaibasa News : सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त करेगा झामुमो

Published by : AKASH Updated At : 21 Sep 2025 11:47 PM

विज्ञापन

झामुमो के जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में रविवार को परिसदन में जिला समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

चाईबासा.

झामुमो के जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में रविवार को परिसदन में जिला समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड, नगर अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. बैठक में जिला के सभी बूथों पर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) नियुक्त करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी दी गयी. तय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. वहीं निर्वाचन से संबंधित जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर होने वाली बैठकों में विधान सभावार एवं प्रखंडवार पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए अलग से पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी.

बैठक में राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, दिनेश चंद्र महतो, विकास गुप्ता, प्रेम मुंडरी, अकबर खान, लक्ष्मी सुरेन, दिलवर हुसैन, मानाराम कुदादा, विनय प्रधान, विश्वनाथ बाड़ा, बंधना उरांव, कांडे तियु, सन्नी उरांव, मो तहसीन अमीन, मंगल तुबिद, राजनारायण तुबिद, सोंगा बुड़ीउली, जुडिंया सिंकु, प्राण सिंह लेयांगी, लाला राउत, कैरा सोय, शशिभूषण पिंगुवा, महेंद्र तिरिया, दुर्गाचरण देवगम, गणेश बोदरा, अघना कंडुलना, सुनील बुढ़, विल्सन बारजो, ताराकांत सिजुई, लखन हेंब्रम, सुनील लागुरी, बुधराम हेंब्रम, मनोज लागुरी समेत पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola