Chaibasa News : चाईबासा में झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा का गठन
Updated at : 02 Dec 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

आसमान बने अध्यक्ष, अजय सचिव
विज्ञापन
चाईबासा.
झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक सोमवार को चाईबासा के जिला परिषद भवन स्थित झारखंड आंदोलनकारी कार्यालय में किया गया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया. इसमें मुख्य सलाहकार के रूप में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा को रखा गया. अध्यक्ष आसमान सुंडी, वरीय उपाध्यक्ष फिरोज अहमद, उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा, अशोक पान, वीर सिंह हेमब्रम, कोलंबस हांसदा, मुमताज अंसारी, महासचिव नवाज हुसैन, सचिव अजय महतो, विश्वजीत सामद, कंदर्प गोप, दिलीप बलमुचू, सोमनाथ चातार, सुरेश बोबोंगा, कोषाध्यक्ष सुदिव्य पूर्ति, मीडिया प्रभारी मंजीत कोड़ा और बुधराम लागुरी को बनाया गया. इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी के अग्रणी नेता जगमोहन सिंकु के बैठक में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. जगमोहन सिंकु जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. सर्वोच्च न्यायालय से बेल मिलने पर वह बैठक में पहुंचे थे. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आसमान सुंडी, वरीय उपाध्यक्ष फिरोज अहमद, महासचिव नवाज हुसैन, उपाध्यक्ष अशोक पान, उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा, सचिव अजय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




