Chaibasa News : गायन में हिमांशु और मॉडर्न डांस में अन्वी व परी पुरस्कृत

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 04 May 2025 10:56 PM

विज्ञापन

शारदा संगीतालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में शारदा संगीतालय का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गुरमुख सिंह खोखर, राजकुमार सिंह व डॉ मानोशी संतरा ने दीप प्रज्वलन किया. संस्था के छात्रों ने इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के साथ शुरुआत की. इसके बाद शारदा संगीतालय का थीम सॉन्ग पेश किया.

कथक नृत्य से गुरु वंदना की प्रस्तुति दी. विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य पेश किया.

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने गायन, वादन, नृत्य व चित्रकला की प्रस्तुति दी. गायन में श्रेष्ठ विद्यार्थी सम्मान 2024 – 25 हिमांशु बिस्वाल को मिला. गिटार में अयन दास, मॉडर्न डांस में अन्वी अनीषा सोय व परी रॉय, ड्राइंग में सृजिब गिरि को पुरस्कृत किया गया. बेस्ट सपोर्टिंग पर्सन के लिए देवाशीष चटर्जी, देबोजीत राय, शुभंकर घोष, प्रणब दरिपा व राजकुमार सिंह को सम्मानित किया गया. संस्था के निदेशक मानस रॉय ने कहा कि संगीतालय के सदस्य व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इनमें देवाशीष चटर्जी, प्रणब दरिपा, देबोजीत राय, आशीष सिन्हा, मुनमुन बोस, विवेक सिन्हा, स्निग्धा दे, सौरभी दत्ता, दीपेश गोप व नेहा बॉस आदि की सक्रिय भूमिका रही. जया दुबे ने मंच का संचालन किया. संस्था ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया. निदेशक मानस राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola