Chaibasa News : मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए शिक्षा व एकता जरूरी
Updated at : 03 Oct 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन

मझगांव प्रखंड के फुटबॉल मैदान में खड़पोश व मझगांव नौजवान संघ ने मुस्लिम समाज के सशक्तीकरण पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की.
विज्ञापन
मझगांव.
मझगांव प्रखंड के फुटबॉल मैदान में खड़पोश व मझगांव नौजवान संघ ने मुस्लिम समाज के सशक्तीकरण पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की. इसकी अध्यक्षता मानव अधिकार कार्यकर्ता व झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के पूर्व केंद्रीय संगठन सचिव इरशाद अहमद ने की. बैठक का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श रहा. सदस्यों ने निम्न बिंदु शैक्षणिक जागरुकता अभियान चलाकर नामांकन दर बढ़ाना, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करने, समाज में एकजुटता और सद्भाव बनाए रखने के लिए पहल पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह बैठक हमारे समुदाय के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हम सभी के सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. बैठक में हुए फैसलों को जल्द जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास किया जायेगा. बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया मुस्लिम समाज का उत्थान के लिए हम लोगों को जिला स्तर पर सभी जगह से नौजवानों को जोड़कर संगठन का निबंधन करना है. संगठन का तीन अहम बिंदु पर फोकस रहेगा. स्वास्थ्य व शिक्षा में समाज का विकास कैसे होगा, इसके लिए सभी बुद्धिजीवी संग मिलकर काम करने की आवश्यकता है. तत्काल संगठन का विस्तार करने के लिए मझगांव से मोहम्मद मुनाजिर वसीम, अकरम मोहम्मद, जसीमुद्दीन और खड़पोश से मोहम्मद समीउल मशीउर को जिम्मेदारी दी गयी. जल्द से जल्द दोनों जगह से और सदस्यों को जोड़कर माझगांव प्रखंड का संगठन विस्तार किया जाये. बैठक में शामिल सदस्य मोनाजिर जासीमुद्दीन, वसीम अकरम, समीउल मशीउर, इरफ़ान शाहरुख, शमी बदरे नशीर व खड़पोश के साथी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




