Chaibasa News : साथ बैठ शराब पी, विवाद होने पर साथी की गला रेतकर हत्या
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 May 2025 11:07 PM
साथ बैठ शराब पी, विवाद होने पर साथी की गला रेतकर हत्या
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थानांतर्गत जलधर गांव में आपसी विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की रात करीब तीन बजे की है. आरोपी चक्र सिंह पुरती ने सोमवार की सुबह थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने सोमवार की सुबह जेनाराम पुरती (31) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात में जेनाराम पुरती और चक्र सिंह पुरती ने एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया. इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया. इससे आक्रोशित चक्र सिंह पुरती ने हथियार से जेनाराम की गला रेत कर हत्या कर दी. सुबह लोग खेत की ओर शौच गये, तो शव पड़ा देखा. लोगों ने शव की पहचान जेनाराम पुरती के रूप में की. इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी जलधर गांव के नीचे टोला का रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










