ePaper

Chaibasa News : खप्परसाई में जेएलकेएम की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Updated at : 29 Apr 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : खप्परसाई में जेएलकेएम की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

खप्परसाई में जेएलकेएम की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के खप्परसाई में पार्टी जिला उपाध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसटी मोर्चा की जिलाध्यक्ष बुआए बिरुली समेत कई उपस्थित रहे. इस दौरान पार्टी के विस्तार एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. साथ ही जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व भी सौंपा गया. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि उनकी पार्टी पूरे झारखंड में तैयारी कर चुकी है और पूरे झारखंड में चुनाव लड़ेगी. सदर विधानसभा में भी चुनाव लड़ा जायेगा. साथ ही सदर विधानसभा क्षेत्र में जेएलकेएम का संगठन मजबूती करने पर बल दिया गया. वहीं जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो के विचारों से विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य रूप से लालसिंह तियु, नुना तियु, प्रसन्नजीत बिरुली, जगमोहन पूर्ति, जयंती पूर्ति, महानायक सुंडी, जन्मेजय तियु, प्रताप बिरुवा, संजय कुंकल व जय देवगम समेत जेएलकेएम के अन्य क्रांतिकारी नेता शामिल थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभा की समाप्ति की घोषणा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola