Chaibasa News : मजदूरों की समस्याओं व सेल के विकास पर हुई चर्चा

- बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
गुवा. बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महासचिव बीएन चौबे के नेतृत्व में यूनियन का वार्षिक सम्मेलन रविवार को बोकारो के सिटी पार्क में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि सेल, बीएसएल के निदेशक (प्रभारी) बीके तिवारी, निदेशक (एचआर) राजेश्वरी बनर्जी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए. महासचिव बीएन चौबे ने कहा कि इंटक जिम्मेदार श्रमिक संगठन है. आजादी से पहले इंटक की स्थापना इस मूल भावना से हुई थी कि आजाद होने के बाद देश में श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए एक स्वतंत्र यूनियन जरूरी है. मौके पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन, इंटक के अध्यक्ष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष वाई कामती, झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस से चिरिया के जोनल सेक्रेटरी नवल किशोर सिंह, गुवा माइंस के जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, बिनोद सिंह, ब्रांच सेक्रेटरी सीके शर्मा, सौरभ केरकेट्टा, कौशिक बेलो, महेश बारला, मेघाहातुबुरु माइंस के जोनल सेक्रेटरी दीपक कुमार राम व यूनियन के सदस्य, किरीबुरु माइंस के विद्युत सरकार समेत सभी यूनियनों के सदस्य शामिल हुए. बैठक में मजदूरों की समस्याओं, सेल के विकास व उत्पादन वृद्धि से जुड़े मामलों पर वार्ता की. बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभाग से भारी संख्या में कर्मी, प्रशासन और मीडिया कर्मी की उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




