कार चलाते वक्त युवक को आया चक्कर, फिर क्या हुआ यहां जानें
दुर्घटनाग्रस्त कार.
गुवा-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बराइबुरु सेल गेट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरी. चालक को चक्कर आने से हुआ हादसा, सभी सवार सुरक्षित हैं.
गुवा : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बराइबुरु सेल गेट के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में कार का एयरबैग खुल गया. वाहन स्किड करते हुए गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.
किरीबुरू से बड़ाजामदा जा रही थी कार तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कार किरीबुरू की ओर से बड़ाजामदा की तरफ जा रही थी. बताया गया कि कार को बोलानी के जनरल असिस्टेंट मैनेजर चला रहे थे. बराइबुरु सेल गेट के समीप अचानक उनके सिर में चक्कर आने लगा. इससे वाहन पर से नियंत्रण हट गया. इसके बाद कार सड़क पर स्किड करते हुए किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. गनीमत रही कि दुर्घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, गहरे गड्ढे में गिरने के कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद लोगों ने सड़क किनारे बने गड्ढे को लेकर भी चिंता जताई और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










