10 लाख के इनामी समेत 3 महिला नक्सलियों ने कोल्हान डीआइजी के सामने किया सरेंडर
आत्मसमर्पण करते नक्सली और मौजूद डीआईजी व मौजूद अन्य
झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का असर देखने को मिला है. 10 लाख रुपये के ईनामी समेत 4 नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. इस कदम से सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है.
प्रतिनिधि, चाईबासा
झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी) के 4 उग्रवादियों ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. प्रशासन का दावा है कि इस आत्मसमर्पण के साथ ही सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट का इलाका अब नक्सलमुक्त होने की दिशा में एक बड़ी सफलता की ओर बढ़ चुका है. आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में 10 लाख रुपये का ईनामी नक्सली भी शामिल है.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का विवरण
- सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर : जोनल कमेटी मेंबर इनाम 10 लाख, सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव निवासी.
- कोदो मुनि कोड़ा : इनाम : 1 लाख गांव- रेंगड़ाहातू, थाना- टोंटो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम.
- अनिता तमसोय उर्फ अनिता कयाम : गांव- अंजेदबेडा, थाना- मुफसिल, जिला- पश्चिमी सिंहभूम.
- पिंकी : पता: गांव- इचागोड़ा, थाना- गोइलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम शामिल है.
‘आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति’ का दिख रहा व्यापक असर
सरकारी नीति का असर झारखंड सरकार द्वारा नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए चलायी जा रही ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ का व्यापक असर देखा जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे निरंतर सर्च अभियानों और सरकार की पुनर्वास योजनाओं के कारण नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हो रहे हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों को नीति के तहत तय आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










