भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया एनएच जाम, आने जाने वाले वाहनों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सोनुआ बाजार मुख्य एनएच को जाम करते भाजपाई

सोनुआ में भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएच 320 डी को जाम कर झारखंड बंद का समर्थन किया.

विज्ञापन

सोनुआ: रांची में राज्य सरकार द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज व वाटर कैनन चलाये जाने के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का सोनुआ में खासा असर देखने को मिला. सुबह से भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोनुआ बाजार को घूम घूमकर बंद करवाया वही सोनुआ बाजार में एनएच 320 डी के आवागमन बंद करा दिया कार्यकर्ता चक्रधरपुर राउरकेला एनएच के बीचों बीच बेंच लगाकर बैठ गए. इस दौरान दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जिलाध्यक्ष नायक ने बताया कि रांची में छात्रों के ऊपर हुए अत्याचार व दुर्व्यवहार के खिलाफ पूरे झारखंड में भाजपा द्वारा बंद बुलाया गया है,राज्य सरकार 14वी जेपीएससी परीक्षा को रद्द करते हुए इसकी जांच सीबीआई को क्यों नही सौंप रही है छात्रों के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा. जिसके तहत पूरे जिले में बंद का आयोजन किया गया है.सोनुआ के अलावे गोइलकेरा मनोहरपुर चक्रधरपुर में भी कार्यकर्ता बंदी में जुटे हुए है.


विज्ञापन
Suraj Kumar

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola