Chaibasa News : राहुल गांधी के उठाये मुद्दों को जन जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : छोटराय

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

खूंटपानी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पर बैठक संपन्न

विज्ञापन

चाईबासा.

खूंटपानी प्रखंड के चुरगुई स्थित फुटबॉल मैदान में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन वर्ष 2025 अभियान के तहत शुक्रवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो ने की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है. कांग्रेस प्रदेश सचिव छोटराय किस्कु ने कहा कि राहुल गांधी के उठाये मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में संविधान की रक्षा कांग्रेसियों के लिए बड़ी चुनौती है, जिसे डटकर सामना करना होगा. इन पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र : इस दौरान नव नियुक्त प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों क्रमशः उपाध्यक्ष मांझी मुंडरी, अर्जुन जोंको, महासचिव जोसेफ हाईबुरु, मनोज दास, विजय सिंह लेयांगी, मांझी होनहागा, गोपी बोदरा, रामेश्वर हाईबुरु, बिर सिंह पुरती, भीमसेन गोप, सिदलाल पुरती को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती ने किया. मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार, महिला कांग्रेस प्रखंड सचिव पिंकी लामाय, मंडल उपाध्यक्ष रितेश मुंडरी, चंद्र मोहन होनहागा, अमीर पुरती, बबलू कांडेयांग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola