ePaper

Chaibasa News : एथलेटिक्स टीम ने प्रांतीय खेलकूद में लहराया परचम

Updated at : 08 Sep 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : एथलेटिक्स टीम ने प्रांतीय खेलकूद में लहराया परचम

पद्मावती जैन सशिवि मंदिर, चाईबासा की एथलेटिक्स टीम ने नोवामुंडी में आयोजित 36वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराया.

विज्ञापन

चाईबासा.

पद्मावती जैन सशिवि मंदिर, चाईबासा की एथलेटिक्स टीम ने नोवामुंडी में आयोजित 36वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराया. नोवामुंडी में 4 से 7 सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. बाल वर्ग की बहन ईशा सावैयां ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं शुरू तियू 400 और 600 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बहन हेमंती पूर्ति ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान और सोनम तियू 80 मी बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया. बाल वर्ग में भैया आयुष नायक ने 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं किशोर वर्ग की बहनों की टीम में जिज्ञासा बानरा 100 मीटर दौड़ और 100 मीटर की बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

इस सफलता पर प्रधानाचार्य रामाकांत राणा आचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी. प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि खेलकूद अब वैसा नहीं रहा, जैसे पहले था. अब खिलाड़ी खेलकूद के जरिए बड़े से बड़े पद पर पहुंचते हैं. वंदना सभा में विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर शारीरिक प्रमुख अनीता सामड, यशवंत कुमार और समस्त आचार्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola