नहीं पहुंची आर्मी की टीम, बम निष्क्रिय करने की योजना टली
मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव के खेत से मिला है बम तालाब के पास गड्ढे में सुरक्षित रखा गया है बम, सीआरपीएफ तैनात तसवीर : तालाब में रखा गया बम. प्रतिनिधि,
मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव के खेत से मिला है बम तालाब के पास गड्ढे में सुरक्षित रखा गया है बम, सीआरपीएफ तैनात तसवीर : तालाब में रखा गया बम. प्रतिनिधि, मनोहरपुर मनोहरपुर थाना के सोनपोखरी गांव में मंगलवार को एक खेत से बरामद किये गये बम को निष्क्रिय करने की गुरुवार की योजना को स्थगित कर दिया गया है. सेना की विशेष टीम नहीं पहुंचने के कारण प्रशासनिक स्तर पर यह निर्णय लिया गया है. मनोहरपुर के डीएसपी डेविड ए डोडराय ने बताया कि बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने वाली आर्मी की पूरी पार्टी (विशेषज्ञ टीम) के समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से गुरुवार को होने वाली इस कार्रवाई को टाल दिया गया है. अब आर्मी की पूरी टीम के मनोहरपुर आने के बाद ही बम को निष्क्रिय किया जायेगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम ज्ञात हो कि खेत में मिले इस बेहद शक्तिशाली और खतरनाक बम को सुरक्षा के मद्देनजर गांव के ही एक तालाब के पास करीब एक से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा खोदकर बेहद सावधानी से रखा गया है. इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सीआरपीएफ की जी-134 बटालियन के अधिकारियों और जवानों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है. बम वाले पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है ताकि ग्रामीण उस तरफ न जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










