Chaibasa News : नौकरी का झांसा देकर चार नाबालिग को चेन्नई ले जा रही महिला हिरासत में

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर चेन्नई ले जायी जा रहीं गुवा के नुइया गांव और नोवामुंडी की दो नाबालिग लड़कियों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया गया.

विज्ञापन

गुवा.

नौकरी का झांसा देकर चेन्नई ले जायी जा रहीं गुवा के नुइया गांव और नोवामुंडी की दो नाबालिग लड़कियों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया गया. मानव तस्करी के प्रयास को गुवा थाना पुलिस और टाटानगर रेल पुलिस ने विफल कर दिया. गुवा थाना क्षेत्र के नुइया गांव स्थित लक्सरा टोला की 16 वर्षीय लड़की को नोवामुंडी निवासी एक महिला नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर गुवा-टाटा पैसेंजर से टाटानगर ले गयी. उसी महिला के साथ गांव की दो अन्य लड़कियां भी थीं. बड़ाजामदा स्टेशन पहुंचने पर उन्हें महिला की बातों पर संदेह हुआ. वे सतर्क होकर ट्रेन से उतर गईं. घर लौटकर उन्होंने परिजनों को पूरी बात बतायी. महिला पहले से गांव में आती-जाती थी. एक परिवार में उसकी नजदीकी बतायी जा रही है.

घटना की जानकारी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी व पीएलवी दिल बहादुर को मिली. वे लड़की के पिता को लेकर गुवा थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए नोवामुंडी पुलिस से संपर्क साधा. टाटानगर रेल पुलिस को अलर्ट कर दिया. इसके बाद टाटानगर स्टेशन पर महिला के साथ दो नाबालिग लड़कियां मिलीं.

महिला ने घरेलू काम या होटल में नौकरी दिलाने की बात कही

महिला ने बताया कि वह लड़कियों को चेन्नई ले जाकर घरेलू काम या होटल में नौकरी दिलाने की बात कह रही थी. शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि मामला सुनियोजित मानव तस्करी का है. पुलिस ने दोनों नाबालिग को बाल संरक्षण समिति के माध्यम से उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

महिला तस्कर से पूछताछ कर रही पुलिस

वहीं, महिला तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वह अबतक कितनी लड़कियों को बाहर भेज चुकी है. इसके पीछे कोई संगठित गिरोह है या नहीं. घटना को लेकर नुइया व नोवामुंडी क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच चिंता और आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे मानव तस्करी रैकेट को जड़ से खत्म किया जाये.

बच्चों को बाहर ले जाने वालों की सूचना दें : थाना प्रभारी

गुवा थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति नौकरी या बेहतर भविष्य का झांसा देकर बच्चों को ले जाने की कोशिश करता है, तो तत्काल सूचना पुलिस को दें. प्रशासन ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola