Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम के 24 हज यात्री जायेंगे मक्का

Published by : AKASH Updated At : 24 Aug 2025 12:01 AM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले से वर्ष 2026 में कुल 24 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जायेंगे. इनमें 15 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

पश्चिमी सिंहभूम जिले से वर्ष 2026 में कुल 24 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जायेंगे. इनमें 15 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी जिला हज कमेटी के महासचिव हाजी जहांगीर आलम अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि सभी चयनित यात्रियों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं और उनकी बैच सूची भी तैयार कर दी गयी है.हज यात्रियों के नाम : एमडी असलम, सायरा, सैफ अली, नैयर, मोहम्मद, ऐनुल, रेहाना, हुस्ना, एमडी सलीम, नजमा, इरफान, मुमताज़ आलम, साजदा, मोहम्मद जाहिद, सदफ़, नसीम, शाहज़ादा, जाहिना, सज्जल, कलाम, जुलेखा, मोहम्मद अतीकुर, एम.डी. जमील और आलिया.

झारखंड से हज यात्री

झारखंड से इस बार कुल 1654 यात्री हज के लिए चयनित हुए हैं, जिनमें 952 पुरुष और 702 महिलाएं शामिल हैं. रांची से सबसे ज्यादा 314 यात्री, जबकि पश्चिमी सिंहभूम से 24 यात्री हज यात्रा पर जायेंगे. जिला हज कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के महासचिव हाजी जहांगीर आलम अंसारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में जिला से 24 हज यात्री हज यात्रा के लिए चयनित हुए हैं. इनमें 15 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं. सभी चयनितों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं और बैच भी तैयार कर लिया गया है. सभी 24 हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप पूरा किया जा चुका है. जिसका प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है. यह प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola