Bokaro News : सुरक्षा नियमों का पालन करें कर्मी : प्रिय रंजन

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 1:27 AM

विज्ञापन

Bokaro News : मानव शृंखला व नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक .

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पहल के तहत स्टील मेल्टिंग शॉप-न्यू की ओर से मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों और नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने सड़क पर सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित कार्य परिवेश सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बीके सरतापे, सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग, स्टील मेल्टिंग शॉप-न्यू के अधिकारी, कर्मी व बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे.

कोक ओवन व कोल केमिकल्स विभाग में नुक्कड़ नाटक का आयोजन :

कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग में कर्मचारियों व श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. शुरुआत में विभागीय सुरक्षा पदाधिकारी बागान मुर्मू ने रक्षा शपथ दिलायी. कलाकारों ने नाटक का मंचन कर सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कहा : सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन उप-महाप्रबंधक सुशांत कुमार प्रधान ने किया.

स्वच्छोत्सव-2025 : सेक्टर-12 में स्वच्छता अभियान आयोजित

‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के अंतर्गत स्वच्छोत्सव-2025 के तहत बोकारो इस्पात संयंत्र के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत सेक्टर 12 क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला स्थानीय लोगों को नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया. सेक्टर 12 हाटिया मार्केट क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से निवासियों व दुकानदारों से अपील की गयी कि वे सड़क या खुले स्थानों पर कचरा न फेंकें.

राजभाषा विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बीएसएल के राजभाषा विभाग की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में गैर संकार्य समूह के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडली करेगी. विजेताओं को राजभाषा पखवारा-2025 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजन राजभाषा विभाग के आलोक कुमार, उपमहाप्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी, (संपर्क एवं प्रशासन) व मानस चंद्र रजवार, सहायक प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola