Bokaro News : दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 2:00 AM
Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो गांव स्थित मंझली सिरी मोड़ के पास घटी घटना
Bokaro News : पेटरवार-रामगढ़ पथ(एनएच-23) पर पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो गांव स्थित मंझली सिरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने शनिवार की रात करीब 12 बजे एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पेटरवार पुलिस की पीसीआर गश्ती दल ने उसे तत्काल पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अज्ञात व्यक्ति सादा धारीदार चेक शर्ट और चेक लुंगी पहने हुए था तथा हाथ में प्लास्टिक का बोरा था. अज्ञात व्यक्ति गले में लाल धागे में दो मदोली पहने हुए था. मृतक की शिनाख्त नही होने के कारण पेटरवार पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया है. थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात उसकी शिनाख्त के लिए बीजीएच बोकारो के शीत गृह में रखा जायेगा. यदि 72 घंटे तक उससी शिनाख्त नहीं हो पायी तो पुलिस अंतिम संस्कार कर देगी. बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे उक्त व्यक्ति को पेटरवार तेनुचौक पर सड़क के किनारे बैठा हुआ देखा गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










