Bokaro News : 20 लाख के आभूषण के साथ बिहार से दो गिरफ्तार

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास का आस्था ज्वेलर्स लूटकांड : 23 जून को बाइपास रोड स्थित दुकान में हुई थी करीब डेढ़ करोड़ के गहनों की लूट

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में 23 जून को हुई डेढ़ करोड़ के गहनों की लूट के मामले में पुलिस ने बिहार से दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना का अनुसंधान कर रही एसआइटी ने 29 जुलाई को बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा. गिरफ्तार अभियुक्तों में वैशाली जिले के नगर थाना एसडीओ रोड का निवासी रोनित राय व सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के पुपरी गांव का निवासी नवीन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात नवीन कुमार के किराये के मकान से बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बुधवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि जब्त सामान में सोने जैसे दिखने वाले गले के छोटे-बड़े तीन हार, सोने जैसे पांच कंगन, सोने जैसा दिखने वाला मंगलसूत्र चार पीस, सोने जैसी दिखने वाली अंगूठी पांच पीस, सोने जैसा दिखने वाला छोटा-बड़ा कान का 25 जोड़ा, चांदी जैसी दिखने वाली बिछिया 19 पीस, चांदी जैसा दिखने वाला तार 25 ग्राम शामिल है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में दारोगा प्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, धीरज कुमार, सहायक अर निरीक्षक प्रभात किरण कोकिल, आरक्षी संतोष कुमार, सीतांबर मंडल, रवि शंकर कुमार शामिल थे.

बिहार से ही पकड़े गये थे पांचों आरोपी :

इससे पहले कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रौशन सिंह (21 वर्ष) को साठ मठिया कुमारबाग (पश्चिमी चंपारण, बिहार), राहुल पटेल उर्फ डायमंड (23 वर्ष) को पटना चौक सिटी पटना बिहार, नीतेश कुमार (21 वर्ष) को एसडीओ रोड हाजीपुर वैशाली बिहार, प्रिंस कुमार सुमन (20 वर्ष) को मिस्कार टोला हमाना चौक चनकटिया बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार, आदित्य राज (19 वर्ष) को सोबैया थाना बेसरिया जिला पूर्वी चंपारण बिहार, मुसाफिर हवारी (23 वर्ष) को मिस्कार टोला थाना चनपटिया बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. इनके पास से लूटे गये साढ़े सात लाख के सोना-चांदी के जेवरात, 13820 रुपये नकद व एक कार (बीआर 31एएच 2579), एक बाइक (जेएच 01एफडी 1892 के अलावा चार मोबाइल बरामद किये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन