Bokaro News : 18 यूनिट रक्तदान कर स्व. डॉ यू मोहंती को दी गयी श्रद्धांजलि
Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो विकास फोरम किया रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन
14 बोक 18 – रक्तदान करते रक्तवीर
Bokaro News : बोकारो जिला में प्रसिद्ध चिकित्सक सह रक्तवीर रहे स्व. डॉ यू मोहंती को रविवार को श्रद्धांजलि दी गयी. बोकारो विकास फोरम की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी, सेक्टर 01 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. 18 लोगों ने रक्तदान किया. जिउतिया पर्व का उपवास रखने के बाद भी पूनम राय ने रक्तदान कर मिसाल पेश की. फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा : पूनम राय न सिर्फ अपनों बच्चों के लिए जिउतिया व्रत कर रही हैं, बल्कि अनजान लोगों के लिए रक्तदान कर उन्हें भी जीवन देने का काम कर रही हैं. राजद नेता अवधेश यादव ने कहा : युवाओं को साल में चार बार ब्लड डोनेट करना चाहिए, इससे शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है. जरूरतमंद को जीवन मिलता है. वक्ताओं ने कहा : स्व डॉ यू मोहंती ने रक्तदान के क्षेत्र में बड़ा काम किया है. साथ ही समाज की हर जरूरत पर वह सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहते थे. आयोजन शशि भूषण विश्वकर्मा, हिमांशु, राकेश राय, संजय कुमार, नीरज कुमार, रामकुमार ने अहम भूमिका निभायी.इन्होंने किया रक्तदान :
हिमांशु, पूनम राय, अवधेश कुमार यादव, समर कुमार यादव, सौरभ, विनय कुमार, संजय कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, नीरज कुमार, आनंद कुमार, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार राय, संतोष कुमार, जयसागर ठाकुर, नीरज कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह ने रक्तदान किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










