Bokaro News : 15 से 21 सितंबर तक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल : चलेगा रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम

विज्ञापन

Bokaro News : आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी और एसएंडटी विभागों ने संयुक्त रूप से 15 से 21 सितंबर तक एक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनायी है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा ने विधिवत अनुमोदित किया है. इस अवधि के दौरान, कोचिंग ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जायेगी. यह जानकारी रविवार को दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द :

ट्रेन संख्या : 68077/68078 (आद्रा-भागा-आद्रा) मेमू पैसेंजर – 19 और 21 और 68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 21 को रद्द रहेगी.

अल्प समाप्ति/उत्पत्ति : ट्रेन संख्या : 68056/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम) मेमू पैसेंजर – 16 सितंबर को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट/आरंभ की जाएगी. आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या : 13503/13504 (बर्धमान-हटिया-बर्धमान) मेमू एक्सप्रेस – 16, 18, 19 और 21 सितंबर को गोमो में शॉर्ट-टर्मिनेट/आरंभ की जायेगी. गोमो-हटिया-गोमोह खंड में सेवा रद्द रहेगी.ट्रेन संख्या : 18019/18020 (झारग्राम-धनबाद-झारग्राम) एक्सप्रेस – 15 से 19 तक और 21 सितंबर को बोकारो स्टील सिटी में समाप्त/प्रारंभ होगी. बोकारो-धनबाद-बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी.

पुनर्निर्धारित समय :

ट्रेन संख्या : 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस – 21 सितंबर को बक्सर से 90 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या : 18036 (हटिया-खड़गपुर) एक्सप्रेस – 16 सितंबर को हटिया से 120 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या : 68088 (धनबाद-बांकुड़ा) पैसेंजर – 21 सितंबर को धनबाद से 01 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी.

मार्ग परिवर्तन :

ट्रेन संख्या : 18601 (टाटानगर-हटिया) एक्सप्रेस – 16, 17 और 20 सितंबर को चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी.

नियंत्रण :

ट्रेन संख्या : 12802 (नयी दिल्ली-पुरी) एक्सप्रेस – 15, 17 और 20 सितंबर को समय पर चलने पर, राजाबेड़ा-बोकारो खंड में 30 मिनट के लिए नियंत्रित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola