टीम ने कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर का अल्ट्रासाउंड जांच घर को किया सील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 11:23 PM
पीसीपीएनडीटी टीम ने किया अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों का निरीक्षण, मिली अव्यवस्था, चास अनुमंडल पदाधिकारी व सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम ने की औचक जांच
बोकारो. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार को चास के अल्ट्रासाउंड मशीन और क्लिनिकों का पीसीपीएनडीटी की टीम ने निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता व सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने किया. टीम ने चास के जोधाडीह मोड़ स्थित कुमार डायग्नोस्टिक का औचक निरीक्षण किया. टीम ने सेंटर में भारी अव्यवस्था पायी. मरीजों की विवरणी का संधारण सही से नहीं पाया गया. एसडीओ- सीएस ने अल्ट्रासाउंड मशीन, कम्प्यूटर, सीसीटीवी मशीन के हार्ड डिस्क, एएनसी रजिस्टर, चिकित्सक के रिकाॅर्ड का भी मिलान किया. मामले में गड़बड़ी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कुमार डायग्नोस्टिक के अल्ट्रासाउंड कमरे को सील कर दिया गया. अल्ट्रासाउंड क्लिनिक संचालन में पीसीपीएनडीटी के नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था. अब अधिनियम के तहत सेंटर संचालक के विरूद्ध आगे कार्रवाई की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आगे भी टीम अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों का निरीक्षण करेगी. जहां नियमों का अनुपालन नहीं पाया जाएगा कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी, एनजीओ प्रतिनिधि प्रगति शंकर समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










