Bokaro News : जगत जननी मां दुर्गा की महिमा अपरंपार : मंत्री
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Oct 2025 12:14 AM
Bokaro News : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दो दर्जन पूजा पंडालों का किया दौरा
Bokaro News : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को नवरात्र कीमहाष्टमी के अवसर पर तेनुघाट, साड़म, ललपनिया, महुआटांड़ व जगेश्वर बिहार क्षेत्र में 25 दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. मां दुर्गा की प्रतिमा के दिव्य दर्शन कर मत्था टेका और जगत जननी जगदंबा से गोमिया वासियों व राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है. पूजा समितियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दी. पूजा पंडाल के दौरे के क्रम में मंत्री श्री प्रसाद का पूजा समितियों ने चुनरी, शॉल, बुके आदि भेंट कर स्वागत किया. डी टाइप, ललपनिया के दुर्गा पूजा पंडाल में एमडी टीवीएनएल अनिल कुमार शर्मा, समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न, शॉल और चुनरी ओढ़ाकर मंत्री का अभिनंदन किया. मंत्री श्री प्रसाद ने तेनुघाट, सरहचिया, साड़म, होसिर, तुलबुल, कोदवाटांड़, ललपनिया, मुरपा, खखंडा, लावालौंग, चगडी, बारीडारी, गांगपुर, बड़कीपुन्नू, महुआटांड़, पालू, धवैया में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. ललपनिया के तिलैया में मंत्री ने काफिला रोक कर आदिवासियों के पारंपरिक दासांय नृत्य को देखा और मंत्रमुग्ध हो गये. उन्होंने नृत्य में शामिल गुरु चेला को शुभकामनाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










