Bokaro News : बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव : 68 प्रत्याशियों की किस्मत बक्से में बंद

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव. 833 मतदाताओं में 791 ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव सत्र 2025-27 के लिए शनिवार को कैंप दो स्थित बोकारो बार परिसर में अधिवक्ताओं ने मतदान किया. मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली. मतदाता सूची में शामिल 833 अधिवक्ताओं में 791 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. यह अपने आप में रिकार्ड है. 95 प्रतिशत मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. चुनाव मैदान में खड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), एग्जिक्यूटिव सदस्य पदों के 68 प्रत्याशियों की किस्मत बक्से में बंद हो गयी.

आज मतगणना व कल विजेता की सूची होगी जारी :

तीन अगस्त को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी. जो मतों की गिनती पूरी होने तक जारी रहेगी. चार अगस्त को संघ के नये सत्र के विजेताओं की सूची चुनाव कमेटी की ओर से जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola