Bokaro news: कुत्ते ने कई लोगों को काट कर किया जख्मी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 1:26 AM
Bokaro news: चंदनकियारी के महाल गांव की घटना
Bokaro news: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत महाल गांव में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया. कुत्ते के काटने से रामविलास सिंह(45), प्रदीप रजवार( 40), जाकिर साई (55), आदरी देवी(46), बप्पी रजक (11)समेत कई लोग जख्मी हो गये हैं. घटना के बाद स्थानीय मुखिया ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चंदनकियारी भेजा. वहां रेबिज की वैक्सीन नहीं रहने पर पीड़ितों को सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य घायल लोगों ने विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज कराया. इधर, मुखिया शीतल सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










