पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी बोले- घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड में BJP की सरकार बनना जरूरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Sep 2024 1:07 PM

विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि झारखंड में घुसपैठियों को रोकने के लिए बीजेपी की सरकार बननी जरूरी है. उन्होंने दावा कि यहां बीजेपी के पक्ष में माहौल है.

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश झा: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है. हर दिन पार्टी के बड़े नेताओं राज्य में आना जाना लगा हुआ है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को बोकारो पहुंचे. जहां उनका अमर बाउरी समेत अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है. घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड में बीजेपी को सत्ता में आना जरूरी है.

Also Read: झारखंड गठन के 12 साल बाद सुर्खियों में आया विधानसभा घोटाला, राज्यपाल ने उठाये थे 30 सवाल

शुभेंदु अधिकारी ने बताया किस वजह से चंपाई सोरेन भाजपा में आए

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी धनबाद में होने वाले बीजेपी की परिवर्तन शामिल होने के लिए बोकारो पहुंचे थे. लेकिन धनबाद रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी के पक्ष में माहौल है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सभा उमड़ी भीड़ इसका बड़ा उदाहरण है. परिवर्तन की लहर की वजह से चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल हुए.

शुभेंदु का दावा- बंगाल में भी बनेगी बीजेपी की सरकार

बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेशी और रोहिंग्या का घुसपैठ झारखंड में हो रहा है, हम कह सकते हैं कि सनातन धर्म और राष्ट्रवाद खतरे में पड़ जाएगा. असम और बंगाल की तरह अब झारखंड में भी घुसपैठ हो रहा है. जिसे रोकने की जरूरत है. रोकने के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि झारखंड के बाद बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी.

Also Read: झारखंड गठन के साथ ही विधानसभा में अवैध नियुक्तियों की रखी गयी बुनियाद, 500 से ज्यादा पैरवी पुत्र बहाल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola