ePaper

Bokaro news: वेंडिंग जोन : दुकानदार को बसाने में विफल रहा निगम प्रशासन

Updated at : 12 Oct 2025 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news: वेंडिंग जोन : दुकानदार को बसाने में विफल रहा निगम प्रशासन

Bokaro news: निगम ने दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनायी थी योजना

विज्ञापन

Bokaro news: संतोष कुमार, चास. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी के तहत फुटपाथ दुकानदारों की सहायता कार्यक्रम एसयूएसवी घटक के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चास नगर निगम ने गरगा पुल के पास एक वर्ष पूर्व वेंडिंग जोन (शेड )निर्माण कराया था, जहां पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर 26 पथ विक्रेताओं को स्थायी दुकानें भी आवंटित की गयीं, लेकिन अभी तक दुकानदारों को वेंडिंग जोन में बसाने में निगम प्रशासन विफल रहा है. लोग दुकान लेने के बाद भी फुटपाथ पर दुकान लगा रहे हैं. निगम ने दुकानदारों को नोटिस भी किया, लेकिन कोई दुकानदार गरगा नदी किनारे दुकान लगाने को तैयार नहीं है.

जाम से कुछ हद तक मिलेगी राहत, लोगों को होगी सुविधा :

पथ विक्रेताओं द्वारा फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगाने से अक्सर जाम लग जाता है. निगम की इस पहल से लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा भी होगी. इस योजना से फुटपाथ दुकानदारों को व्यवसाय करने में सुविधा भी होगी. साथ ही धूप बरसात में कोई परेशानी नहीं होगी. आमजनों को खरीदारी करने में भी सुविधा होगी. लेकिन आवंटन के महीनों बाद भी एक भी दुकानदार वेंडिंग जोन में अपनी दुकान नहीं लगा रहे हैं. निगम प्रशासन द्वारा आवंटित दुकानदारों को लिखित और मौखिक रूप से कई बार निर्देश भी दिया गया, लेकिन दुकानदारों पर कोई असर नहीं हुआ .वेंडिंग जोन में सुविधा का अभाव : चास फुटपाथ दुकानदार संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव गणेश स्वर्णकार , बिंदेश्वरी प्रसाद ,प्रमोद कुमार सहित अन्य फुटपाथ फुटपाथ ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी करना नगर निगम का सराहनीय कदम है, लेकिन ग्राहक वहां पहुंचे, इसके लिए भी निगम को कार्य करने की जरूरत है. नगर प्रशासन को मार्केट का भव्य उद्घाटन करना चाहिए, जिससे लोगों को पता चले कि यहां बाजार लगना शुरू हो गया है, लेकिन निगम की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है. छोटे दुकानदार दुकान लगाने से डर रहे हैं. कच्चा सामान का कारोबार है अगर दुकान में सब सामान नहीं बिका तो हमलोगों का घर परिवार कैसे चलेगा. कहा कि वेंडिंग जोन में विशेष सुविधा की भी जरूरत है. कई लोगों ने कहा कि निगम ने गलत जगह का चयन कर वेंडिंग जोन बना दिया है, वेंडिंग जोन के बगल में श्मशान घाट है. शाम के बाद लोग बाजार नहीं आयेंगे. साथ ही बारिश के मौसम में गरगा नदी पानी शेड तक पहुंच जायेगा, जिससे दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित होगी.

फुटपाथ दुकानदार को स्थायी करने की है योजनाइस संबंध में चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि पथ विक्रेता को स्थायी दुकान देने की योजना के तहत यह वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है. सभी दुकान का आवंटन भी हो चुका है. हर हाल में दुकानदारों को बसाया जायेगा. साथ ही गरगा किनारे पार्किंग स्थल बनाने की योजना भी चल रहा है. पार्किंग स्थल बनने से लोगों का आवागमन शुरू हो जायेगा, जिससे दुकानदारों का व्यवसाय बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola