Bokaro News : स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 12:39 AM

विज्ञापन

Bokaro News : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल. डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली स्कूल से निकाली, जो गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय, झारखंड चौक,जुबली पार्क, बी प्लांट चौराहा, एडीएम बिल्डिंग, हॉस्पिटल चौक होकर स्कूल पहुंच कर समाप्त हो गयी. .मौके पर विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार, प्रशांत कुमार, एसके तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे. बाद में सभी स्कूली बच्चों ने शिक्षक रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय थाना चौक पर स्वच्छता जागरूकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. वहीं डीवीसी अस्पताल में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. हॉस्पिटल के डॉ बी सुदर्शन ने सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की. सभी कार्यक्रमों एचआर प्रबंधक तनिशा सिल्वी की अध्यक्षता एवं देखरेख में किया गया.आयोजन मे विनय कुमार,शाहिद इकराम एवं सिधीकी अंसारी का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola