Bokaro News : आइइएल दुर्गा पूजा पंडाल में संधि पूजा व दीप दान का आयोजन

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Oct 2025 12:04 AM

विज्ञापन

Bokaro News : श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की हुई आराधना

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड स्थित आइइएल दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी के अवसर पर संधि बलि और दीप दान का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना की. पूजा विधि का संचालन पंडित गिरीश दत्त त्रिपाठी ने किया. उन्होंने वेद मंत्रों और धार्मिक विधियों के साथ संधि बलि संपन्न करायी. दीप दान में महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर देवी मां से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. स्थानीय समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टमी और नवमी की संधि बेला का विशेष महत्व है. इसी समय महिषासुर का वध कर मां दुर्गा ने देवताओं और मानव जाति को आतंक से मुक्ति दिलायी थी. स्वांग में भी संधि बलि व दीप दान का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola