Bokaro News : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का बीएंडके प्रबंधन के साथ एजेंडा वार्ता
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 12:47 AM
Bokaro News : 27 सूत्री मांगों पर क्रमवार हुई चर्चा
Bokaro News : हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन बीएंडके क्षेत्र का सीसीएल बीएंडके प्रबंधन के साथ गुरुवार को 27 सूत्री मांगों को लेकर ऑफिसर क्लब करगली में एजेंडा वार्ता हुई. वार्ता में मुख्य रूप से क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार उपस्थित रहे. वहीं यूनियन की ओर से क्षेत्र के सचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष सुशील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. वार्ता में सभी बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गयी. गजेंद्र प्रसाद सिंह व सुशील सिंह ने कहा कि सीपीआरएमएस के तहत सीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को इलाज की सुविधा कैशलेस किया जाये. इसके अलावा क्षेत्र के कामगारों को सीक में रहने पर बीच में पड़े संडे और पीएचडी आदि को भी सीक में जोड़ने एवं उसका पैसा भी भुगतान करने, सीसीएल में मेडिकल बोर्ड नहीं बैठने से सैकड़ों कामगार कैंसर, किडनी फेल, पैरालाईसेस, अन्धापन आदि कई गंभीर बीमारी में ही अनफिट होकर सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं. जिन्हें 9.4.0 के तहत मिलने वाली सुविधा से आश्रित वंचित हो रहे हैं. सीसीएल में मेडिकल बोर्ड बैठने का आदेश जारी कराने समेत कई मांगें रखीं. जीएम श्री कुमार ने कहा कि जो मांगें एरिया लेबल की है, उसे यहां पूरा किया जायेगा और जो मांगें मुख्यालय स्तर की हैं, उसे मुख्यालय भेजा जायेगा. मौके पर एसओएम केएस गैवाल, एसओपी विनय रंजन टुडू, एसओसी सतीश सिन्हा, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा, सुजाता, प्रबंधक कारो आरपी यादव, मैनेजर एक्सकैवेशन मनोज कुमार, यूनियन के वीरेंद्र तिवारी, भजनलाल, जगदीश मुखर्जी, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार ओझा, अशोक कुमार सिंह, राजेश महतो, अर्जुन रविदास, नंदकिशोर सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, ललित कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










