Bokaro News : जातिसूचक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : समझौता के बाद मामला शांत

विज्ञापन

Bokaro News : सोशल मीडिया पर कालिंदी समाज के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में रविवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल से आये कालिंदी समाज के सौ से अधिक लोगों ने रविवार को चंदनकियारी थाना पहुंच कर विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों ने डीजे सारजन उर्फ शिव नारायण महतो पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में भारतीय डोम विकास परिषद की ओर से थाना प्रभारी को एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी सौंपा गया. आवेदन में कहा गया है कि डीजे सारजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कालिंदी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे समाज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है. समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. बाद में डीजे सारजन एवं कालिंदी समाज के लोगों के बीच समझौता के बाद करवाई के लिए दिया गया आवेदन वापस ले लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola