ePaper

झारखंड में मन रहा था पहलगाम आतंकी हमले का जश्न, "थैंक यू पाकिस्तान" कहने वाला हुआ गिरफ्तार

Updated at : 23 Apr 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Jharkhand

Pahalgam Terror Attack Jharkhand

Pahalgam Terror Attack : मो नौशाद जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कल मंगलवार को हुए आतंकी हमले का जश्न माना रहा था. इसके बाद बालीडीह पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार की सुबह मो नौशाद को उसके घर से अरेस्ट किया.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack | बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर मखदुमपुर से पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद कहने वाला एक युवक गिरफ्तार किया गया है. बालीडीह पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह मो नौशाद को उसके घर से अरेस्ट किया. मो नौशाद जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद जश्न मना रहा था और इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद कह रहा था. उसने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ट्विट किया था.

आरएसएस, बीजेपी और बजरंग दल को टारगेट करने की मांग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मो नौशाद खुशियां मना रहा था. उसने अपने ‘एक्स’ अकाउंट से ट्वीट कर लिखा था, “थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू, लस्कर ए तेयब्बा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन, आमीन. वी विल बी मोर हैप्पी इफ आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल एंड द मीडिया टारगेटेड”. मो मुस्ताक ने उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किया था. इस ट्वीट के बाद बालीडीह थाना की पुलिस ने एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने नौशाद को गिरफ्तार किया. युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

नौशाद से पूछताछ कर रही एटीएस की टीम

नौशाद की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) टीम की भी इंट्री हो गयी है. गिरफ्तार युवक से बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन के साथ-साथ एटीएस के सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार और सब इंस्पेक्टर राज तिर्की पूछताछ कर रहें हैं. नौशाद के एक्स अकाउंट की भी गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है. इसके अलावे टेक्निकल टीम के सदस्य नौशाद के अन्य सभी सोशल मीडिया साइट पर भी नजर बनायें हुए हैं. नौशाद के संपर्क किन लोगों से हैं और उसकी गतिविधियों के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

जानिए कौन है नौशाद ?

नौशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के सकरपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव का रहनेवाला है. नौशाद का जन्म बोकारो में ही हुआ है. उसके पिता का नाम मो मुस्ताक है. नौशाद बोकारो जिले के मखदुमपुर के मिल्लत नगर में रहता है. उसने प्राथमिक शिक्षा मदरसा बंदियो चंद्रपुरा, इंटरमीडिएट पाथरडीह धनबाद और हाफिज आलीम की पढ़ाई दारूल उलूम देवबंद वक्फ सहारनपुर उत्तर प्रदेश से की है. नौशाद खुद को ‘इस्लामिक लॉयर और बोल्ड ओरेटर’ बताता है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करता रहता है.

इसे भी पढ़ें

मनीष रंजन के माता पिता को वैष्णो देवी दर्शन कराने की इच्छा रही गयी अधूरी, रांची पहुंचा IB अफसर का शव

दोपहर में बाहर निकलना नहीं है खतरे से खाली! हीट वेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट ! जानें कब होगा जारी

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola