Pahalgam Attack: माता-पिता को वैष्णो देवी दर्शन कराने की मनीष रंजन की इच्छा रह गई अधूरी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

मनीष रंजन

Pahalgram Terror Attack: मनीष रंजन छुट्टी से लौटने के बाद माता पिता को वैष्णो देवी ले जाने की योजना बनाया था. ये बातें उनका शव लेने रांची एयरपोर्ट पहुंचा उसके एक दोस्त ने बतायी है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack, रांची : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन (Manish Ranjan) के एक मि��्र ने बताया कि इस छुट्टी से लौटने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए ले जाने की योजना बनाई थी. मनीष रंजन का पार्थिव शरीर लेने के लिए गुरुवार को रांची हवाई अड्डे पर मौजूद संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वह एक मेधावी छात्र था.

आईबी अफसर मनीष रंजन के पिता प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर

संजीव कुमार गुप्ता ने बताया, ‘‘आईबी अफसर रंजन के पिता हाल ही में झालदा स्थित हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उसने इस छुट्टी के बाद अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने की योजना बनाई थी.’’रंजन हैदराबाद में आईबी के ‘सेक्शन ऑफिसर’ के पद पर तैनात थे और पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में उनके साथ ही 26 लोग मारे गए.

Also Read: झारखंड में दिखने लगा पहलगाम हमले का असर, कश्मीर और लद्दाख की ट्रिप कैंसिल, ट्रैवल इंड्रस्ट्री का धंधा पड़ा मंदा

मनीष रंजन के मित्र ने कहा- धर्म के कारण निर्दोषों को मार दिया गया बेरहमी से

मनीष रंजन के पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पर आए उनके एक अन्य मित्र आदित्य शर्मा ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी घटना घटेगी. लोग कहते हैं कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन निर्दोष लोगों को उनके धर्म के कारण बेरहमी से मार दिया गया’’.

बाबूलाल मरांडी ने भी दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मनीष रंजन को श्रद्धांजलि दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या करना क्षमा योग्य नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएगी. हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शा जाएगा.’’

Also Read: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे मनीष रंजन, कश्मीर हमले में जान गंवाने वाले IB अफसर की कहानी

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola