झारखंड में दिखने लगा पहलगाम हमले का असर, कश्मीर और लद्दाख की ट्रिप कैंसिल, ट्रैवल इंड्रस्ट्री का धंधा पड़ा मंदा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर से लौटते पर्यटक

Pahalgram Terror Attack: पहलग्राम में हुए हमले का असर झारखंड के पर्यटकों में भी दिखा रहा है. रांची से कश्मीर और लद्दाख जाने वाले कई लोगों ने अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है. जिससे ट्रैवल इंडस्ट्री का धंधा डाउन है.

विज्ञापन

Pahalgram Terror Attack, रांची : पहलगाम हमले के बाद देशभर में पर्यटकों के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया है. कश्मीर और लद्दाख की तरफ गर्मियों में घूमने जाने वाले सैलानी अब अपनी बुकिंग रद्द करवा रहे हैं. इससे न सिर्फ पर्यटक सहमे हुए हैं, बल्कि ट्रैवल एजेंसी कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

रांची के अमित कुमार ने करा दी कश्मीर की टिकट रद्द

राजधानी रांची के रहनेवाले अमित कुमार अपने परिवार के साथ 11 मई को कश्मीर जाने की तैयारी कर चुके थे. टिकट से लेकर होटल बुकिंग तक सब कुछ हो चुका था, लेकिन जैसे ही हमले की खबर मिली, उन्होंने तत्काल सारी टिकट रद्द करवा दी. अमित कुमार ने कहा : हम सब पूरी तैयारी कर चुके थे, लेकिन यह घटना झकझोर देने वाली है. 22 अप्रैल की शाम को ही हमने टिकट कैंसिल करा दी.

Also Read: Ration Card e-KYC: सावधान! राशन कार्ड से कट जाएगा नाम, लास्ट डेट से पहले घर बैठे चुटकी में ऐसे करें e-KYC

कश्मीर और लद्दाख के लिए होती है 20-30 फीसदी बुकिंग, दिखेगा नकारात्मक असर

ट्रैवल एजेंसी संचालकों की मानें तो हर साल समर सीजन में कश्मीर और लद्दाख केलिए 20-30 फीसदी बुकिंग होती है, लेकिन इस घटना के बाद ग्राहक रद्दीकरण करा रहे हैं. ओ ट्रीपर हॉलीडेज के संचालक राजीव रंजन ने बताया : कश्मीर सेक्टर में बुकिंग्स ठप हो रही हैं. लोग अब वहां जाने से डरेंगे. समर सीजन में हमारा काम सबसे ज्यादा होता था, लेकिन अब कुछ सालों तक इस क्षेत्र में व्यवसाय डाउन रहेगा.

अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ सकता है असर

श्री साईं टूर एंड ट्रैवल की अनुराधा पंकज चौधरी ने कहा : कश्मीर के साथ लद्दाख तक लोग जाने से डर रहे हैं. अमरनाथ यात्रा पर भी असर पड़ सकता है. जिनसे पैकेज पर बात हुई थी, वे अब कैंसिल कर रहे हैं. इस घटना से पर्यटक सहमे हुए हैं और इसका सीधा असर 20 से 30 फीसदी बुकिंग्स पर पड़ेगा.

Also Read: Ration Card e-KYC: ई-केवाईसी नहीं, तो राशन डीलर के साथ मुखिया भी होंगे जिम्मेवार, अफसर ने दी चेतावनी

पूरा परिवार कश्मीर जानेवाला था, अब कैंसिल

समाजसेवी सपना जायसवाल ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बताया कि पूरा परिवार बेटे और बहू के साथ कश्मीर जाने वाला था, लेकिन अब हालात देखते हुए सभी ने प्लान कैंसिल कर दिया है. यह घटना पूरे देश को हिला देने वाली है. बेगुनाहों की जान गयी, इसका हमें अफसोस है. आतंकवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola