JPSC-JSSC Scam: 14वीं JPSC में धांधली के आरोप, CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे हैं. योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति न होने के कारण हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है.

विज्ञापन

रांची से राना प्रताप सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

JPSC-JSSC Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. यह याचिका प्रार्थी बसंत प्रसाद की ओर से दायर की गयी है.

टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच की मांग

याचिका में कहा गया है कि टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की भी सीबीआइ से जांच करायी जाये. प्रार्थी का कहना है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. पैसा लेकर पद बेचने और नौकरियां बेचने के आरोप सामने आए हैं. इसके चलते योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पायी है.

सीआइडी जांच पर भी उठाये सवाल

प्रार्थी ने कहा है कि मामले की जांच सीआइडी द्वारा की जा रही है, लेकिन यह जांच पर्याप्त नहीं है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि गड़बड़ी में रसूखदार लोग शामिल हैं. इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआइ से करायी जानी चाहिए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola