JPSC और JSSC में हुई धांधली का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट में, अभ्यर्थियों ने CID जांच को बताया नाकाफी
झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो.
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हुई धांधली को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं.
रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हुई धांधली और अनियमितताओं के मामला अब कोर्ट में पहुंचा दिया गया है. इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. यह याचिका प्रार्थी बसंत प्रसाद की ओर से दाखिल की गई है.
अभ्यर्थी बोले- ''14वीं JPSC में पैसे लेकर बेचे गए पद"
याचिका में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं. प्रार्थी का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और 'पैसे लेकर पद बेचने' का खेल खेला गया है. याचिका में कहा गया है कि नौकरियों की इस अवैध बिक्री के कारण राज्य के हजारों योग्य और मेधावी अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Scam: 14वीं JPSC में धांधली के आरोप, CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL
TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
जनहित याचिका में विशेष रूप से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. प्रार्थी ने मांग की है कि TDPL द्वारा आयोजित JPSC और JSSC की तमाम परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि धांधली के इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सके.
याचिकाकर्ता बोले सीआईडी की जांच नकाफी
याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के समक्ष तर्क दिया है कि वर्तमान में इस मामले की चल रही सीआईडी (CID) जांच पर्याप्त नहीं है. प्रार्थी का कहना है कि इस पूरे घोटाले में कई प्रभावशाली और रसूखदार लोग शामिल हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा सकता है. निष्पक्ष न्याय करने के लिए पूरे मामले की जांच सीआईडी से हटाकर सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: खनिज बिल: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने की साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









