राज्य के सभी GNM-ANM और पारामेडिकल कर्मियों का होगा वेरिफिकेशन

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

राज्य के सभी जीएनएम-एएनएम और पारामेडिकल कर्मियों का नए सिरे से सेवा सत्यापन होगा. निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने सत्यापन के लिए सभी निबंधन कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं. यह उन सभी कर्मियों पर लागू होगा जो नियमित, अनुबंध या आउटसोर्स पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन

रांची. राज्य के सभी जीएनएम-एएनएम और पारामेडिकल कर्मियों का नए सिरे से सेवा सत्यापन होगा. निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने सत्यापन के लिए सभी निबंधन कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं.

इसके तहत जिले में कार्यरत सभी जीएनएम, एएनएम एवं पारामेडिकल कर्मी का निबंधन राज्य के संबंधित निबंधन कार्यालय से सत्यापित कराने को कहा है. उन्होंने संबंधित कर्मियों के निबंधन का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है.

साथ ही संबंधित कार्यरत कर्मियों का निबंधन सत्यापन कराकर इसकी सूची स्वास्थ्य निदेशालय को उपलब्ध कराना है. इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कार्यरत सभी जीएनएम, एएनएम के साथ ही पारामेडिकल कर्मी कर्मियों का निबंधन राज्य के संबंधित निबंधन कार्यालय से सत्यापित कराया जाना है.

इस कड़ी में उन कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाना है, जो नियमित, अनुबंध और बाहरी एजेंसियों से बहाल हैं और आउटसोर्स पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में काम कर रहे हैं.


विज्ञापन
अपूर्व कुमार शुक्ला

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola