ePaper

JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट ! जानें कब तक हो सकता जारी

Updated at : 29 Apr 2025 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
JAC BOARD 10TH RESULT 2025

JAC BOARD 10TH RESULT 2025

JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे, जो केवल तुरंत जानकारी के लिए होगी. असली मार्कशीट रिजल्ट के एक हफ्ते बाद स्कूल से मिलेगी। साथ ही, जानिए रिजल्ट कब आ सकता है और कैसे चेक करें.

विज्ञापन

JAC Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही JAC बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जारी करेगा. जो छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकेंगे. ध्यान रखें, ऑनलाइन मिलने वाली यह मार्कशीट सिर्फ तुरंत जानकारी के लिए होती है. असली (मूल) मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के एक हफ्ते के अंदर स्कूल से लेनी होगी। तब तक, डिजिटल मार्कशीट को सुरक्षित रखना जरूरी है. ऐसे में जानें कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट और क्या है चेक करने की प्रक्रिया.

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • वहां दिए गए “JAC Class 10 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • फिर “सबमिट” या “Get Result” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

मार्कशीट पर मिलेंगी ये डिटेल्स

  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विद्यालय की जानकारी
  • विषय कोड
  • विषयों की सूची
  • थ्योरी मार्क्स
  • प्रैक्टिकल मार्क्स
  • कुल अंक
  • ग्रेड्स
  • टिप्पणियां / रिमार्क्स
  • पासिंग स्टेटस

Also Read: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. जेएसी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं. इस परीक्षा में करीब 4.6 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से JAC 10वीं की मार्कशीट 2025 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

Also Read: UPSC Topper Joginder Sihag की जीत के आंसू, कांपते हाथ और मां को पहला फोन! भावुक कर देगा VIDEO

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola