प्रभात खबर की पहल पर अखबार वितरकों को फुसरो नगर परिषद ने दी खाद्य सामग्री
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 1:20 AM
फुसरो : प्रभात खबर की पहल पर फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने अपने निजी मद से सोमवार को भंडारीदह, नावाडीह आदि जगहों के कुल 15 अखबार वितरकों को खाद्य सामग्री दी. खाद्य सामग्री में चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, नमक आदि थे. श्री सिंह व श्री नोनिया […]
फुसरो : प्रभात खबर की पहल पर फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने अपने निजी मद से सोमवार को भंडारीदह, नावाडीह आदि जगहों के कुल 15 अखबार वितरकों को खाद्य सामग्री दी. खाद्य सामग्री में चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, नमक आदि थे.
श्री सिंह व श्री नोनिया ने कहा कि प्रभात खबर की यह सराहनीय पहल है. इस दौरान सिटी मैनेजर अजमल हुसैन, सिटी मिशन मैनेजर अनिकेत रंजन, कर्मी राजीव रंजन कुमार, पार्षद प्रतिनिधि राजू दिगार, बेरमो कार्यालय में कार्यालय प्रभारी राकेश वर्मा, फुसरो संवाददाता आकाश कर्मकार व विश्वनाथ रविदास ने हॉकरों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










