Bokaro News : सीसीएल ढोरी क्षेत्र से सेवानिवृत्त नौ कामगारों को दी गयी विदाई
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Oct 2025 12:11 AM
Bokaro News : सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की अगली पारी के लिए दी शुभकामनाएं
Bokaro News : सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कार्यालय सभागार में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए नौ कामगारों को विदाई दी गयी. अध्यक्षता क्षेत्र के जीएम रंजय कुमार सिन्हा व संचालन एसओपी कुमारी माला ने किया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में दम पात्रा, गणेश महतो, भगवान नाहक, रावण मांझी, महेंद्र राम, नारायण मांझी, खगेश्वर महतो, शांति देवी, महेश महतो शामिल हैं. जीएम श्री सिन्हा ने कहा कि जब हम ज्वॉइन करते हैं, तभी सेवानिवृत्त का समय भी तय हो जाता है. सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है. सेवानिवृत्त कर्मियों से नये कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है. सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी के साथ बेहतर संपर्क रखते हुए अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाया है. इनका आगे का जीवन खुशी के साथ बीते, यही कामना है. यूनियन प्रतिनिधियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी. धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम ने किया. मौके पर कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा, यूनियन प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, विकास सिंह, जवाहरलाल यादव, जितेंद्र दुबे, बैजनाथ महतो, गोवर्धन रविदास, महेंद्र चौधरी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










