बोकारो में नौ नये ब्लैक स्पॉट चिन्हित, स्पीड ब्रेकर बनाने व साइनेज-ब्लिंकर लगाने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 11:21 PM
डीसी विजया जाधव ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये गये कई निर्देश
बोकारो. जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में हुई. डीसी विजया जाधव ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की. जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने बताया कि जिला में ज्यादातर सड़क दुर्घटना राष्ट्रीय राज्य मार्ग 23 व 32 पर हो रही है. डीटीओ ने बताया कि वर्ष 21-22-23 के आधार पर जिला में नौ नया ब्लैक स्पॉट (43 मोड़, बारी काॅपरेटिव मोड़, चरगी वैली, दांतू, आइटीआइ मोड़ से सीआरपीएफ कैंप मोड़, जोधाडीह मोड़ से सोलगाडीह तालाब तक, खुंटरी, उतसारा व कांड्रा) चिन्हित किया गया है. उपायुक्त ने इन ब्लैक स्पॉट का संयुक्त जांच करते हुए संबंधित एजेंसी को स्पीड ब्रेकर बनाने, साइनेज व ब्लिंकर लगाने का निर्देश दिया.
टोटो चालकों की जांच होगी लाइसेंस
डीसी ने पिछले तीन माह में परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से की गयी कार्रवाई, इ चालान के संबंध में समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने टोटो चालकों के लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया. इसे अभियान मोड में करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने चास नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब तरीका से लगाए गए वाहनों को लेकर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि कई बार इस कारण भी दुर्घटनाएं होती है. इसलिए संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, नगर निगम व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से पार्किंग स्थल चिन्हित करें.नियमित चलाएं वाहन जांच अभियान, करें कार्रवाई
डीसी ने परिवहन विभाग के गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया, तीन पहिया व बड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही. उपायुक्त ने जिला के स्मार्ट क्लास वाले सरकारी विद्यालय व निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन रोड सेफ्टी डे घोषित करने को कहा. सड़क सुरक्षा से संबंधित ऑडियो-विजुअल क्लिप संचालित कर बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. वहीं अगली बैठक में इस संबंध में कैलेंडर प्रस्तुत करने को कहा.हाइ मास्क लाइट टावर का करें अधिष्ठापन
डीसी श्रीमती जाधव ने चास नगर निगम व बीएसएल प्रबंधन को शहरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान पर हाई मास्क लाइट टावर का अधिष्ठापन करने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया. बीएसएल प्रबंधन की ओर से कोई उपस्थित नहीं रहने को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. इसे लेकर डीटीओ को कारणपृछा का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन जांच, उत्पाद विभाग व पुलिस विभाग (यातायात) द्वारा वाहन जांच से वसूले गए जुर्माना राशि की जानकारी समिति को दी. पुलिस विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना में घायलों का ब्लड एनालाइजर रिपोर्ट प्राप्त होने में परेशानी की बात कहीं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी व्यवस्था नहीं कि जाती है. इस पर उपायुक्त ने विभाग को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.ये थे मौजूद : मौके पर पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, अपर नगर आयुक्त अनंत कुमार, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, उत्पाद सदर निरीक्षक संजीत देव, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य, राष्ट्रीय राज्यमार्ग, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










