Bokaro News : कथारा एरिया के सेवानिवृत्त 17 कर्मियों को दी गई विदाई

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Oct 2025 12:25 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बलबूते ही कंपनी ऊंचे मुकाम पर पहुंची : जीएम

विज्ञापन

Bokaro News : कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में सीसीएल कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में विभिन्न पदों पर कार्यरत सेवानिवृत्त हुए 17 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम संजय कुमार सहित एसीसी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उपहार स्वरूप श्रीफल, सेवानिवृत्त अवधि प्रमाण पत्र,धार्मिक पुस्तक, मेडिकल कार्ड एक-एक पेड़ भेंट की. मौके पर क्षेत्र के जीएम संजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बलबूते ही कंपनी ऊंचे मुकाम तक पहुंची है. सभी स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं, यह खुशी की बात है. सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में कथारा कोलियरी के अजीत एक्का, राजू महतो, जितेन्द्र नोनिया, कथारा वाशरी के जहूर अंसारी, रीजनल स्टोर के बगलू नोनिया, आरआर शॉप जारंगडीह के मोतीराम महतो, जारंगडीह ओपेन कास्ट के कलावती देवी, रमेश राम, जीएम यूनिट के ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू,औधावरी देवी, स्वांग कोलियरी के धनेश्वर चमार, लखन रविदास, राम कुमार तिवारी, लालमोहन सिंह, गोविंदपुर यूजी के डेगलाल महतो, दौलत गंजू, केशव सिंह का नाम शामिल हैं. समारोह में क्षेत्रीय उप मुख्य कार्मिक प्रबंधक माधुरी मड़के, सूर्य प्रताप सिंह, एसीसी सदस्य राजू स्वामी, समशुल हक, मथुरा यादव, विजय कुमार सिंह, इकबाल अहमद, जीएम केटीएस राहुल कुमार, प्रदीप यादव, देवकी देवी, जितेन्द्र सिंह, विनोद गोप, शिवचरण,दिलीप नोनिया सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola