झारखंड का एक ऐसा हाई स्कूल, जहां न बिजली है, न बाउंड्री वॉल

केदला का उच्च विद्यालय. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: बोकारो जिले के कसमार में एक ऐसा स्कूल है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई तो होती है, लेकिन स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं है. बाउंड्री वॉल नहीं है. कंप्यूटर क्लास के लिए बच्चों को पुराने भवन में ले जाया जाता है.
Jharkhand News| कसमार (बोकारो), दीपक सवाल : न बाउंड्री, न बिजली. ये है केदला के अपग्रेड हाई स्कूल का हाल. बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले हिसीम पहाड़ पर बसे केदला गांव में केदला उच्च विद्यालय है. कुछ वर्ष पहले ही इस विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हुआ है. नये भवन में बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई. इस स्कूल को अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है. हालांकि, बिजली के कनेक्शन के लिए तत्कालीन प्राचार्य ने 16 अगस्त 2022 को ही जैनामोड़ विद्युत सब-स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता को पत्र लिखा था.
कंप्यूटर क्लास के लिए बच्चों को ले जाते हैं पुराने भवन में
तत्कालीन प्रधानाध्यापक ने कहा था कि नये भवन में बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण बहुत सारे जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं. आवेदन के लगभग ढाई साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने इस पर गंभीरता नहीं दिखायी है. बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण नये भवन में सीसीटीवी कैमरा, पंखा आदि चालू नहीं हो सका है. अन्य कई जरूरी काम भी बाधित हैं. इतना ही नहीं, बच्चों को कंप्यूटर क्लास के लिए विद्यालय के पुराने भवन में ले जाना पड़ता है.
चहारदीवारी नहीं होने से बच्चे हैं असुरक्षित
विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चे असुरक्षित हैं. ग्रामीणों ने कहा कि नये भवन का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन चहारदीवारी नहीं बनायी गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि इस इलाके में जंगली हाथी समेत अन्य हिंसक जानवर आते रहते हैं.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
अंग्रेजी की नहीं हो पा रही है स्कूल में पढ़ाई
विद्यालय में अंग्रेजी का शिक्षक नहीं होने से अंग्रेजी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. अंग्रेजी के शिक्षक दिव्येंदु चेल का स्थानांतरण प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद में कर दिया गया है. नये शिक्षक की पदस्थापना नहीं हुई है. इससे अंग्रेजी की पढ़ाई नहीं हो पा रही है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीस सूत्री अध्यक्ष ने जताया रोष
केदला गांव के निवासी प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम ने विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं दिये जाने पर बिजली विभाग पर रोष जताया है. दिलीप कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि समस्या संज्ञान में आने के बाद उन्होंने खुद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन अधिकारी बेपरवाह हैं. उन्होंने कहा कि अगर जल्द स्कूल को बिजली कनेक्शन नहीं मिला, तो इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे.
इसे भी पढ़ें
14 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें रेट
ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाया रुपया तो मां के साथ मिलकर रची लूटकांड की कहानी, फिर ऐसे हुआ खुलासा
पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के इन 5 जिलों में आज से लू का अलर्ट, रांची में छायेगा बादल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




