LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 14 March 2025: 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत झारखंड में कितनी है. आपके शहर में यह आज कितने में मिलेगा. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आपको हम बता देते हैं कि आपके शहर या जिले में आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. अगर आप झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं, तो आपको 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेने पर 860.50 रुपए देने होंगे. अगर आप चतरा में हैं, तो इसके लिए आपको 1 रुपया कम यानी 859.50 रुपए देने होंगे. यही सिलेंडर अगर कोई ग्राहक जमशेदपुर में लेता है, तो उसको इसके लिए महज 842.50 रुपए देने होंगे. सरायकेला-खरसावां में इसकी कीमत 843 रुपए होगी और चाईबासा में ग्राहक को इसके लिए 852 रुपए का भुगतान करना होगा. इस तरह आप देखेंगे, तो झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर 14 मार्च 2025 को जमशेदपुर में मिलेगा. सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जिले में मिलेगा. इन तीनों जिलों में 14 मार्च 2025 को ग्राहकों को 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय 862 रुपए चुकाने होंगे. आपके जिले में आज क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, आप यहां देख लें. ये है झारखंड के एक-एक जिले का रेट चार्ट.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 मार्च 2025 को आपके शहर/जिले में एलपीजी सिलेंडर का रेट
शहर/जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
रांची | 860.50 रुपए |
जमशेदपुर | 842.50 रुपए |
धनबाद | 860.50 रुपए |
बोकारो | 860.50 रुपए |
गिरिडीह | 860.50 रुपए |
देवघर | 860.50 रुपए |
दुमका | 860.50 रुपए |
हजारीबाग | 862.00 रुपए |
कोडरमा | 862.00 रुपए |
पलामू | 860.50 रुपए |
चतरा | 859.50 रुपए |
जामताड़ा | 860.50 रुपए |
गढ़वा | 860.50 रुपए |
गोड्डा | 860.50 रुपए |
गुमला | 860.50 रुपए |
खूंटी | 860.50 रुपए |
चाईबासा | 852.00 रुपए |
लातेहार | 860.50 रुपए |
लोहरदगा | 860.50 रुपए |
पाकुड़ | 860.50 रुपए |
रामगढ़ | 862.00 रुपए |
साहिबगंज | 860.50 रुपए |
सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
सिमडेगा | 860.50 रुपए |
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी का औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग बढ़ गया है. यह सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए जगह-जगह इस्तेमाल होता है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेने वालों को केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, सब्सिडी का पैसा उनके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.
तेल की कीमतों के आधार पर तय होती है LPG सिलेंडर की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जाती है. अगर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाता है, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आती है.
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां ही तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है. वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं.
इसे भी पढ़ें
झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, और चढ़ेगा पारा, 4 दिन तक Heat Wave का अलर्ट
नक्सलियों ने टोंटो जंगल में छिपा रखे थे इतने हथियार और विस्फोटक, पुलिस ने बरामद किये