झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, और चढ़ेगा पारा, 4 दिन तक Heat Wave का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने 4 दिन तक झारखंड के कुछ जिलों में Heat Wave का अलर्ट जारी किया है. किन जिलों में उष्ण लहर का लोगों को सामना करा पड़ेगा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Heat Wave Alert: झारखंड का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया. इसमें अभी 3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य में 4 दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. यानी तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि डाल्टेनगंज का तापमान 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो चुका है, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है. यहां का न्यनतम तापमान 18.3 डिग्री है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

रांची का उच्चतम पारा 34 डिग्री सेंटीग्रेड के पार

राजधानी रांची का उच्चतम पारा 34.1 डिग्री हो चुका है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 19.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

बोकारो-जमशेदपुर का अधिकतम पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक

बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

2 दिन में 2-3 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन में झारखंड के उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 3 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग की चेतावनी- 14 से 17 मार्च तक चलेगी उष्ण लहर

मौसम विभाग ने झारखंड के लिए जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि 14 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी भागों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां, तो उत्तर-पश्चिमी हिस्से के गढ़वा और पलामू में उष्ण लहर चलने की संभावना है.

रांची का तापमान 37 डिग्री हो जाने का अनुमान

राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 3 दिन तक वृद्धि के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आने की संभावना जतायी गयी है. रांची का उच्चतम तापमान 14 मार्च को 36 डिग्री, 15 और 16 मार्च को 37 डिग्री और 17 मार्च को 35 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

13 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें

Video: झारखंड के साइंटिस्ट की मोहाली में मौत, क्या हुआ था उस रात, CCTV के फुटेज में देखें

होली से पहले झुमरा पहाड़ के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Holi 2025: खास है सरायकेला की होली, भक्तों संग रंग-गुलाल खेलने घर-घर दस्तक देते हैं राधा-कृष्ण

बाबाधाम में कब है होली? कब होगा होलिका दहन? बाबा मंदिर में कैसे मनती है होली? पढ़ें विस्तार से

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola