सरकार ने डीजल पर 55.5 रुपये बढ़ाया एक्सपोर्ट ड्यूटी, ATF बढ़कर 42 रुपये प्रति लीटर

Updated at : 11 Apr 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Diesel Export Duty Hike

पंप पर डीजल भरते कर्मचारी, फोटो एक्स

Diesel Export Duty Hike: डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) पर ड्यूटी 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. पेट्रोल पर निर्यात ड्यूटी शून्य बनी हुई है.

विज्ञापन

Diesel Export Duty Hike: सरकार ने शनिवार को डीजल के निर्यात शुल्क या अप्रत्याशित लाभ कर (export duty) को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. विमान ईंधन (ATF) के लिए यह दर अब 42 रुपये प्रति लीटर होगी.

शुल्क में बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया था. मिडिल ईस्ट में में जारी युद्ध के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ये शुल्क लगाए गए थे.

एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की क्या है वजह?

सरकार ने मिडिल ईस्ट संकट को ध्यान में रखकर निर्यात ड्यूटी बढ़ाया है. जंग की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं. तेल कंपनियों को भारत में तेल बेचने के मुकाबले विदेश में तेल बेचने पर अधिक फायदा हो सकता है. वैसे में सरकार ने विदेश में तेल के निर्यात पर रोक और भारत में तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola