Train Ticket Booking: त्योहारों में ट्रेन से घर जा रहे हैं? टिकट लेने से पहले चेक कर लें ये 7 जरूरी बातें

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेलवे, एआई

Train Ticket Booking: छुट्टियों और त्योहारों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ टिकट बुक करना काफी नहीं होगा. मानसून के दौरान ट्रेन लेट हो सकती है. रूट में बदलाव किया जा सकता है या फिर ट्रेन कैंसिल हो सकती है. ऐसे में सफर से पहले टिकट स्टेटस, रिफंड नियम और मौसम की जानकारी समेत इन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.

विज्ञापन

Train Ticket Booking: सितंबर महीनों शुरु होने वाला है, यानी त्योहारों का सीजन आ गया है. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार अगले दो महीने में आने वाले हैं. ऐसे में अगर आप घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों के लिए सतर्क रहना होगा. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ बारिश, रूट डायवर्जन और ट्रेन लेट होने जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं. ॉ

विज्ञापन

ऐसे में सिर्फ टिकट बुक कर लेना काफी नहीं है. यात्रा से पहले टिकट स्टेटस से लेकर ट्रेन की लाइव स्थिति और रिफंड नियम तक कुछ जरूरी चीजें जांच कर परेशानी से बचा सकता है. यात्रा करने से पहले इन सात बातों का हर यात्री को ख्याल रखना चाहिए, खासकर त्योहारी सीजन में.

टिकट Confirm है या Waiting, पहले जांच लें

टिकट बुक करते समय यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर, क्लास और टिकट स्टेटस ठीक से जांचें. वेटिंग टिकट है तो यात्रा से पहले उसका लेटेस्ट स्टेटस दोबारा देखें.

Train Live Status जरूर चेक करें

स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन कितनी लेट है, कहां पहुंची है और उसका संभावित आने का समय क्या है, इसकी जानकारी आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म से लें.

ट्रेन Cancel या Divert तो नहीं हुई?

भारी बारिश या दूसरे कारणों से ट्रेन का रास्ता बदला जा सकता है. कुछ ट्रेनों को आंशिक या पूरी तरह रद्द भी किया जा सकता है. इसलिए यात्रा के दिन रूट जरूर जांच लें.

Boarding Station में बदलाव तो नहीं

टिकट पर दर्ज बोर्डिंग स्टेशन और ट्रेन के वास्तविक स्टॉप की जानकारी देख लें. खासकर रूट में बदलाव होने की स्थिति में यह जरूरी हो जाता है.

Cancellation और Refund Rules समझ लें

टिकट रद्द करने से पहले यह देख लें कि किस स्थिति में कितना रिफंड मिलेगा. ट्रेन कैंसिल होने, देर से चलने या यात्री की ओर से टिकट कैंसिल करने के नियम अलग हो सकते हैं.

मौसम का Forecast भी चेक करें

मानसून में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक, स्टेशन तक पहुंचने वाले रास्ते और ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकते हैं. यात्रा से पहले अपने शहर के साथ जहां जाना है वहीं का मौसम अपडेट देखना भी समझदारी का काम है.

Alternate Travel Plan तैयार रखें

त्योहारों के समय सीटों की मांग ज्यादा रहती है. ट्रेन रद्द होने या ज्यादा लेट होने की स्थिति में दूसरी ट्रेन, बस या किसी अन्य विकल्प की जानकारी पहले से रखना बेहतर रहेगा.

Also Read: Indian Railways : अब घर बैठे मिनटों में बुक करें जनरल टिकट, काउंटर की लाइन से मिलेगी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola